शिविर में 64 ने किया रक्तदान
सोनीपत | डॉक्टर नवीन गोयल की स्मृति में स्थानीय विशन दास धाम, मुरथल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी क्लब की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र करने का कार्य किया इस रक्तदान शिविर में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला रेडक्रास सोसायटी के पूर्व सचिव सुभाष विशिष्ट ने इस मौके पर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान कैंप के संयोजक सुशील गोयल ने बताया कि लगभग 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। इस मौके पर आईसी एस कोचिंग सेंटर के संचालक परिमल कुमार, अमित शर्मा ने रक्त दाताओं को सम्मान स्वरूप स्माइली बैज लगाकर वह तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।