- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News 66 Together Took Vrs In Bsnl Facing Financial Crisis
आर्थिक संकट से जूझ रहे बीएसएनल में एक साथ 66 ने ली वीआरएस
कनेक्टिंग इंडिया टैगलाइन के साथ देश में भर सूचना क्रांति का वाहक बीएसएनएल में अार्थिक संटक के चलते कर्मियों को वीआरएस के लिए मजबूर होना पड़ा। सोनीपत में एक साथ 66 कर्मचारियों ने वीआरएस लिया है हालांकि लोगों की परेशानी के मद्देनजर निगम की ओर से अब आउट सोर्स के हिसाब से कर्मियों की भर्ती की नीति बनी है। सोनीपत में बीएसएनएल के लैंडलाइन उपभोक्ता करीब नौ हजार ही रह गए हैं, जबकि ब्रांडबैड कनेक्शन भी करीब पांच हजार है। बीएसएनएल के पास करीब डेढ़ लाख मोबाइल उपभोक्ता भी हैं।
31 मार्च तक होगा पूरा भुगतान : वीआरएस लिए अफसरों और कर्मियों को देयकों के भुगतान के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। निगम के अफसरों ने बताया कि 15 फरवरी तक लीव इनकैशमेंट का भुगतान होगा। उसके बाद 31 मार्च तक वीआरएस पैकेज दिया जाएगा, जबकि साठ वर्ष पूरा होने पर ग्रेच्युटी उनके खाते में भेजी जाएगी।
स्टाफ आधा होने के बाद भी सेवाओं पर फर्क नहीं पड़ने दिया जाएगा। तकनीकी कार्यों की पर्याप्त टीम है। फील्ड वर्क कुछ समस्या आ सकती है। ऑपरेटर और लाइनमैन के वीआरएस के बाद फाल्ट, लाइन बिछाने या जोड़ने संबंधी ब्राडबैंड, लैंडलाइन सुविधा में आने वाली िदक्कत के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। -महिपाल सिंह, एजीएम, बीएसएनएल। साेनीपत।