पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News 7 Cases Of Copying Made In English Paper The Exam Duty Staff Also Setting Up Copying

अंग्रेजी के पेपर में नकल के 7 केस बने, एग्जाम ड्यूटी स्टाफ से भी सेटिंग करके लगा रहे नकल का जुगाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल जारी है। गुरुवार को 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान भी खूब नकल चली। इस दौरान जिलेभर में नकल के 7 केस बनाए गए। दिनभर में बोर्ड से लेकर लोकल फ्लाइंगों ने सेंटरों की व्यवस्था की जांच की तथा नकलचियों पर कार्रवाई की। परीक्षा के दौरान नकल फेंकने वाले ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से भी सेटिंग करते नजर आए। वहीं कुछ सेंटरों के बाहर तो मोबाइल में प्रश्न पत्र देखकर किताब से पर्चियां फाड़ने वाली टोली भी मौजूद रही।

हासांका.. खूब हुई नकल

दोपहर 3 बजे हासांका स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र का भी यही नजारा रहा। यहां स्कूल के पिछले गेट पर बाहरी युवकों का जमावड़ा रहा। युवक दीवार फांदकर अंदर नकल पहुंचाते रहे। पुलिसकर्मियों के भगाने पर स्टाफ से भी सेटिंग की। एक कर्मचारी को पर्ची देकर अंदर भेजा, जिसे कोई रोकने वाला नहीं था। गुरुवार को भी अंग्रेजी का पेपर वाट्सएप पर वायरल था। सेंटर के बाहर बैठे युवकों ने मोबाइल लिया हुआ था, जिसमें हर कोड के प्रश्न पत्र थे। फटाफट पर्चियां बनाई गई और अंदर भेजी जाती रही। नांगल तेजू स्कूल के साथ ही अन्य स्कूलों में भी बाहरी युवक दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकने का प्रयास करते रहे।

5 पेपर में 40 केस बनाए जा चुके

जिले में पिछले सालों की तुलना में इस बार नकल जोरों पर है। 10वीं और 12वीं के अब तक 5 मुख्य पेपर (फाइन आर्ट को छोड़कर) हुए हैं। उनमें 40 नकल के केस बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछली बार हर परीक्षा में इक्का-दुक्का ही केस सामने आ रहे थे। इस बार नकल रोकने के दावे ज्यादा हुए तो नकल उससे भी ज्यादा।

बोर्ड एग्जाम

नकल जारी है...

नकल रोकने का पहरा...**

रेवाड़ी में राजकीय विद्यालय हांसाका में हरियाणा बोर्ड के दसवीं के पेपर में नकल डालते युवक वहीं हांसाका स्कूल में ड्यूटी पर तैनात कर्मी से नकल के लिए बात करता युवक।

बावल में नकल डालने के लिए नांगल तेजू के राजकीय विद्यालय में दीवार कूदता युवक।

रेवाड़ी में कक्ष दसवीं के पेपर के दौरान नकल रोकने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास के गेट के बाहर पहरा देते पंचायत प्रतिनिधि बाबू जसपाल, धर्मवीर, पूर्व पंच रामसिंह, राजेन्द्र सिंह, कमल व धीरज।

नकल डालने के लिए राजकीय बाल विद्यालय के पीछे के गेट पर जमा युवक।
खबरें और भी हैं...