पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News 7 Lakhs Received For Repairing School Of Devarkhana

देवरखाना के स्कूल की मरम्मत के लिए मिले 7 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरखाना गांव स्थित सरकारी स्कूल में 8 कमरों व स्टेज की मरम्मत व लड़कों व लड़कियों के लिए दो शौचालय बनवाने के लिए 2 लाख 44 हजार रुपए रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से मिले है। यह राशि कंपनी की अाेर से रोमल राज्याण व विष्णु दत्त बंसल ने सरपंच हाेशियार सिंह को साैंपी। बता दें कि सोंधी याकूबपुर व बादली में 38-38 लाख रुपए से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य चल रहा है। पाहसौर में सामुदायिक भवन बनाया जा चुका है। दादरी तोए व निमाणा में सीसी गलियों का निर्माण कार्य हो चुका है। इसी क्रम में राज्याण ने कहा की रिलायंस कंपनी की अाेर से 32 सरकारी स्कूलों में 20 हजार से अधिक नोट बुक का वितरण किया है। कार्यक्रम में पंच राम िनवास, सुरेन्द्र, जयनारायण, दिपचन्द, रमेश कुमार, ईश्वर, आजाद, जगवीर, बलराज, प्रिंसिपल रीना राठी, दलबीर, जितेन्द्र, संजित, मोहित, जोगेन्द्र, कृष्ण आदि माैजूद रहे।

शाैचालय व मरम्मत के िलए सहायता राशि लेते हुए सरपंच।
खबरें और भी हैं...