पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News 70 Minute Journey Of Narnaul Being Decided In 2 Hours Diversion At 10 Places In The Border Of The District Year Round And Trouble Will Be There

2 घंटे में तय हो रहा नारनौल का 70 मिनट का सफर, जिले की सीमा में 10 जगह डायवर्सन, सालभर और रहेगी परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जाटूसाना क्षेत्र के गांव मोहदीनपुर निवासी दिनेश प|ी संग ससुराल कनीना गया था

जिले में इस बार निर्धारित तिथि तक सरसों व गेहूं के कुल 55 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। पिछले साल केवल 35 हजार ही रजिस्ट्रेशन हुए थे। इस बार जो रजिस्ट्रेशन हुए, उनमें सरसों के 50 हजार पंजीकरण, जबकि गेहूं के 5 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। खास बात ये है कि बिना पंजीकरण के किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं व सरसों की बिक्री नहीं कर सकेंगे। पिछले साल की बात करें तो 28 मार्च से सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो गई थी। इस बार मौसम के गड़बड़ चलने से खरीद शुरू होने में देरी हो सकती है। क्योंकि अभी फिर से मौसम खराब बताया जा रहा है। ऐसे में इस बार कटाई भी देरी से होने के साथ ही मंडियों में भी देरी से ही सरसों पहुंचेगी। फिलहाल खरीद कब से शुरू होगी, इसे लेकर हैफेड व मार्केट कमेटी के पास कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।

सीएम विंडो व ई-टिकटिंग के लिए समीक्षा बैठक सीटीएम बोले- शिकायत मिलते ही संज्ञान लें अधिकारी

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को सीटीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में सीएम विंडो व सोशल मीडिया, केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल व सरल ई-टिकटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। सीटीएम ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का तय समय सीमा में निवारण करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर शिकायत मिलते ही उस पर संज्ञान लें और तय समय सीमा में उस शिकायत का निवारण करना निर्धारित करें। शिकायत का निवारण होते ही संबंधित पोर्टल पर शिकायतों के समाधान की रिपोर्ट भी अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत में देरी के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार होगा। सभी अधिकारी सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। सीटीएम ने इस दौरान सभी को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सौम्या गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अस्पताल में आए व्यक्ति की जेब तराशी कर 3 हजार किए चोरी

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

शहर के मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल में आए व्यक्ति की शातिर चोर ने जेब तराशी करके 3 हजार रुपए चुरा लिए। पीड़ित जब पैसे देने लगा तो उनको पैसे गायब मिले। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जिला के गांव जांटी निवासी प्रेमप्रकाश यादव रविवार को मॉडल टाउन स्थित अस्पताल में आए थे। जब वे अस्पताल में बैठे हुए थे तभी उनकी जेब से किसी ने यह राशि चुरा ली। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

नियम-134ए - कई बार बदले आवेदन के प्रारूप, अभिभावक असमंजस में कि उनका भरा फार्म सही था या नहीं

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

हरियाणा शिक्षा अधिनियम 134-ए के आवेदन को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन फार्म में बार-बार बदलाव हो रहा है। जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों के आवेदन कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक इस असमंजस में है कि पहले जो आवेदन किया वह आवेदन सही है या नहीं।

क्योंकि दो दिन पहले के आवेदन का प्रारूप अलग था और अब सोमवार को दूसरा प्रारूप है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि फार्म भरने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर भी कोई सूचना नहीं आती है और न ही ईमेल पर कोई सूचना मिल रही है। इतना ही नहीं वेबसाइट पर सभी स्कूलों के नाम दिखाए जा रहे हैं। कईयों ने रिक्त सीटों का ब्योरा ही शिक्षा विभाग को नहीं दिया है। मिशन ऑफ एजुकेशन से जुड़े एडवोकेट कैलाशचंद ने कहा कि उनकी ओर से नि:शुल्क फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। अभिभावक कोर्ट परिसर में पहुंचकर फार्म भरवा सकते हैं।

परिवार गया था शादी में पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चुराए कीमती कपड़े

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

जिला के कोसली थाना क्षेत्र के नयागांव से शादी में एक परिवार के मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए। परिवार के सदस्य जब शादी से लौटे तो पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और बड़ी संख्या में सूट, साड़ी, कंबल सहित अन्य सामान गायब मिला। शिकायत मिलने के बाद कोसली पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नयागांव निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को गुड़गांव की हेली मंडी में उनके परिवार में शादी थी। इसके लिए परिवार के सभी सदस्य वहां गए हुए थे और मकान पर ताला लगा दिया था। नयागांव में उन्होंने खेतों में मकान बनाए हुए हैं। उस दिन खराब मौसम का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 70 से अधिक सूट व साड़ी के साथ इतनी ही संख्या में कंबल चुरा ले गए। चोरों ने मकान के पीछे का ताला तोड़ा जिससे पड़ोसियों को भी पता नहीं चला। परिवार के सदस्य जब 6 मार्च की रात को अपने घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नॉलेज सीरीज

1. किसे भारत का मोस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड चुना गया है?

2. बोर्ड में महिलाएं 2020 के अनुसार कंपनियों के बोर्ड में महिला सदस्यों के लिहाज से भारत किस स्थान पर है?

3. नारी शक्ति सम्मान लेने मंच पर दौड़ती हुई गई धावक मान कौर ने राष्ट्रपति से हाल ही में अवाॅर्ड लिया है, वाे कितने साल की हैं?

4. हाल ही में किस कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

5. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रिकाॅर्ड कितनी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता?

6. महिला वर्ग में अब किक्रेट के 18 विश्व कप हुए हैं, इनमें अाॅस्ट्रेलिया की टीम ने कितने जीते हैं?

7. हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल को हॉकी इंडिया की अोर से किस अवॉर्ड से नवाजा गया है?

8. हाल ही में किस देश के पीएम ने अपने साेशल अकाउंटस महिलाअाें काे साैंपे हैं?

9. विश्व हेल्थ डे कब मनाया जाता है?

10. हाल ही चर्चित वियतनाम की राजधानी हनाेई के क्वांग फू काउ गांव के खींचे गए फोटो को 2020 के किस अवॉर्ड के फाइनल में जगह मिली है?

शहर के मोहल्ला शांतिनगर में बिजली का करंट लगने से श्रमिक की मौत, केस

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

शहर के मोहल्ला शांतिनगर में बिजली का कार्य करते समय करंट लगने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक बावल खंड के गांव सुलखा का रहने वाला था। शहर पुलिस ने बताया कि सुलखा गांव जयप्रकाश शहर के मोहल्ला शांतिनगर में निर्माणाधीन एक मकान में बिजली का काम कर रहा था। जयप्रकाश एक ठेकेदार के साथ काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई इंद्रजीत ने बताया कि 4 मार्च को कार्य के दौरान उसके भाई को करंट लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस को देकर ठेकेदार के साथ मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

शहर के गोकल गेट पुलिस चौकी क्षेत्र और खोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं| मृतकों की शिनाख्त हो गई है जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है |

शहर थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को गोकल गेट चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कार्रवाई शुरू की गई| क्षेत्र में मिले मृतक के शव की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के अटेली क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी रणधीर सिंह के रूप में हुई है|

मृतक की उम्र 45 साल है| पुलिस ने बताया कि मृतक सर्कुलर रोड पर घूमकर अपना जीवन यापन करता था| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजकर परिजनों को मामले की सूचना दे दी है | इसके अतिरिक्त खोल थाना क्षेत्र के नंगली गांव के समीप भी पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है| मृतक की शिनाख्त जिला अलवर के गांव नंगली बलाहिर निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है| पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी| सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत हालत में मिला था और उसकी उम्र लगभग 35 साल है| पुलिस ने बताया कि उसके पास से मिले दस्तावेजों के बाद उसकी पहचान अलवर जिला के गांव नंगली बलाहिर निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है| पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है|

जिले में सरसों के 50 हजार और गेहूं के हुए 5 हजार रजिस्ट्रेशन, 3 संभावित केंद्रों पर होगी सरसों खरीद

बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत प|ी घायल

सीआईए की टीम ने शराब से भरा कैंटर पकड़ा, चालक गरिफ्तार

दो स्थानों पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

महेंद्रगढ़ रोड पर डहीना गांव के समीप बाइक पर सवार होकर मोहदीनपुर गांव जा रहे एक दंपति की बाइक को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। खोल थाना पुलिस ने महेंद्रगढ़ पंजीकरण नंबर की बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिला के जाटूसाना क्षेत्र के गांव मोहदीनपुर निवासी दिनेश कुमार 7 मार्च को अपनी प|ी के साथ ससुराल कनीना गया था। रात को दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव मोहदीनपुर आ रहे थे। जब दिनेश डहीना गांव के समीप पहुंचा तभी महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही एक बोलेरो के चालक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिनेश व उसकी प|ी देवकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें कनीना अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दिनेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए दिनेश कुमार को गुड़गांव लेकर चले गए जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की प|ी की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह है शेड्यूल

{25 फरवरी से आवेदन शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च रखी गई है।

{27 मार्च को योग्य फॉर्म के लिए बीईओ व बीईईओ कार्यालय पर लिस्ट चस्पा होगी।

{12 अप्रैल को बच्चों के असेस्मेंट एग्जाम होंगे।

{18 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा।

{20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पहले ड्रॉ के दाखिले किए जाएंगे। जिसके उपरांत रिक्त सीटों पर दूसरे ड्रॉ भी किए जा सकते हैं।

सरसों व गेहूं दोनों की पेमेंट रहेगी ऑनलाइन

इस बार सरसों व गेहूं की सरकारी समर्थन मूल्य खरीद के बाद पेमेंट ऑनलाइन ही किसानों के खाते में ट्रांजेक्शन की जाएगी। सरसों की तो पिछले साल ही ऑनलाइन पेमेंट हो गई थी, लेकिन गेहूं की इस बार से शुरू हो जाएगी। इससे किसानों को भी नकदी ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। उनके खाते में ही खरीद की राशि चली जाएगी।

इन केंद्रों पर होगी खरीद:यहां तीन ही खरीद केंद्र बनाए जाते हैं। जिनमें रेवाड़ी, कोसली व बावल मंडी शामिल हैं। पिछले साल की बात करें तो प्रत्येक किसान से अधिक से अधिक 25 क्विंटल तक ही सरसों की खरीद की गई थी। ये खरीद भी ऐसे किसानों की हुई थी, जिन्होंने पहले पोर्टल पर सरसों बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार खरीद के लिए क्या शर्त रहेगी, इसके लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं है। वैसे पिछले साल सरसों की सरकारी खरीद के लिए बनाई शर्तों ने किसानों को काफी परेशानी में डाला था। जैसे शर्त के अनुसार गत वर्ष एक किसान से प्रति एकड़ 8 क्विंटल के हिसाब से अधिकतम 25 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। इस बार भी शर्त क्या होगी, इसके लिए अभी गाइडलाइन जारी नहीं हो पाई है। वहीं पिछले साल सरकारी समर्थन मूल्य 4200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीद की गई थी। इस बार समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।


पंजीयन }पिछले वर्ष 28 मार्च से खरीद हुई थी शुरू, इस बार देरी से शुरू होगी

{बोलेरो के चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी

सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सोशल मीडिया, सीपीग्रामस व ई-टिकटिंग बारे समीक्षा करते हुए सीटीएम संजीव कुमार।

शराब से भरी गाड़ी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शहर के प्रजापत चौक पर शराब से भरे कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कैंटर से 464 पेटी शराब की बरामद की गई है।

पकड़े गए चालक की पहचान भिवानी के खरक कलां निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चालक व शराब से भरी गाड़ी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध रूप से देसी शराब भरकर बहादुरगढ़ से रेवाड़ी लाई जा रही है।

सूचना के बाद हुडा बाइपास स्थित प्रजापत चौक पर नाकाबंदी की गई और शराब से भरे केंटर को पकड़ा गया। चालक से शराब से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह पेश नहीं कर पाया। कैंटर में 464 पेटी शराब की भरी हुई थी। आरोपी चालक रतन सिंह व पकड़ी गई शराब को थाना शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सिटी थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर के प्रजापत चौक से चालक सहित कैंटर को किया जब्त,कैंटर से 464 पेटी शराब की बरामद

पाली पुल का भी निर्माण शुरू, अभी रोड बंद नहीं होगा

गांव पाली के पास रेलवे फाटक हमेशा से ही वाहन चालकों के लिए सिरदर्द रहा है। अब हाईवे के साथ ही यह फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है। इस पुल को बनाने के लिए नारनौल रोड को बंद करने की तैयारी थी। इसके लिए बोर्ड तक लगा दिए गए थे तथा ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था। मगर दैनिक भास्कर ने गांवों में से ट्रैफिक डायवर्ट करने की बजाय मौजूदा फाटक के निकट अस्थाई फाटक बनाकर विकल्प देने का मुद्दा उठाया था। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गौर किया। अब अस्थाई फाटक बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे और राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दोनों और शुरू कर दिया है, मगर फाटक को बंद नहीं किया गया है। अस्थाई फाटक के विकल्प को मंजूरी मिलने के बाद फाटक बनाकर मौजूदा फाटक बंद किया जाएगा। ताकि वाहन चालकों को लंबा सफर ना तय करना पड़े।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कीचड़ के साथ गड्‌ढे

पिछले 10 दिनो के दौरान चार बार बरसात हुई है। खोल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा है। नारनौल रोड भी इसी एरिया से गुजर रहा है। डायवर्सन कच्ची जगहों से किया गया है। हालांकि रोडियां डाली गई थी तथा कुछ जगह कामचलाऊ सड़क भी बनाई थी। मगर बरसात के चलते ये वैकल्पिक रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं। कीचड़ फैलने के साथ ही गड्ढ़े पड़ चुके हैं। यही स्थिति रही तो बरसात के मौसम में अधिक समस्या बनेगी।

टोल देना होगा... प्लाजा हो रहा तैयार

कुंड से आगे ठोठवाल (राजस्थान की सीमा) के निकट टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसके लिए भी स्ट्रक्चर तैयार करना चालू कर दिया गया है। यानी हाईवे बनने के बाद इस रोड से गुजरने के लिए वाहन चालकों को टोल का भुगतान करना होगा। गंगायचा टोल के बाद रेवाड़ी जिले की सीमा में यह दूसरा टोल होगा।

रेवाड़ी में नारनौल रोड पर एनएच-11 के कार्य के चलते वाहनो का किया गया डाईवर्सन।

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 का निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है। इस हाईवे के निर्माण के बाद रेवाड़ी से नारनौल के रास्ते झूंझुनू और जैसलमेर तक आसान सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसके बाद नारनौल तक का सफर कार में 45 और बसों में 55-60 मिनट में ही तय कर सकेंगे।

हालांकि उससे पहले वाहन चालकों को कुछ समस्या झेलनी पड़ेगी। क्योंकि पुराने रोड पर बसों के लिए आमतौर पर 70 मिनट का नारनौल का सफर इस समय तय करने में करीब 2 घंटे लग रहे हैं। इसकी वजह इस रोड पर ट्रैफिक के लिए किए गए डायवर्सन हैं। जिले की सीमा में ही 10 जगह पर डायवर्सन हैं। इसकी वजह से अधिक समय लग रहा है। बरसात के समय तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। वाहन चालकों को साल भर और इसी तरह परेशानी रहेगी, मगर इसके बाद नए हाईवे पर वाहन चालकों को खासी सहूलियत और सुविधाजनक सफर मिलेगा।

पुलों और अंडरपास के चलते किया डायवर्सन

निर्माणाधीन एनएच 11 पर अप्रोच रोड और साथ लगते गांवों के लिए कई जगह पुल और अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए एक साथ ही निर्माण शुरू हो चुका है, जो कि तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेवाड़ी की सीमा में ही करीब 10 जगहों पर डायवर्सन है। इनमें हरीनगर, पीथड़ावास के पास, खोरी फ्रेट कॉरीडोर की लाइनों पर बन रहे पुल के चलते, पाली फाटक के पास दो जगह, पाली से आगे कुंड की तरफ, नांधा मोड, माजरा बस स्टैंड व हनुमान मंदिर (कुंड के पास) डायवर्सन किए गए हैं। ये डायवर्सन सिर्फ रेवाड़ी जिले की सीमा के हैं, जबकि महेंद्रगढ़ जिले की सीमा में भी नारनौल तक रूट डायवर्ट हो रहा है। इसी के चलते वाहनों को यहां से गुजरने में वक्त लग रहा है।

1. अमेजन 2. भारत का 12वां स्थान है 3. 104 साल की 4. हंसराज भारद्वाज 5. 5वीं बार 6. 11 7. प्लेयर ऑफ द ईयर 8. भारत 9. 7 अप्रैल 10. सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफ अवॉर्ड में



उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के

भास्कर

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

शहर के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड व एनएच-71 पर गुरावड़ा के पास फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को रेवाड़ी पुलिस की सूचना पर झज्जर जिले की सीमा में गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड में हुई वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ भूरा के रूप में हुई है। झज्जर में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को भी रेवाड़ी पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।

मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड निवासी गौरव शर्मा पर घर के नजदीक ही था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गोली गौरव की छाती में लगी है। वारदात की सूचना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी दीपक उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों ने एनएच-71 पर गुरावड़ा के पास भी एक युवक की सफारी गाड़ी पर फायरिंग की थी। उसके बाद बदमाश झज्जर की तरफ भाग गए थे। रेवाड़ी पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और फिर झज्जर पुलिस को सूचना दी।

झज्जर पुलिस ने रेवाड़ी पुलिस की सूचना पर झज्जर जिले की सीमा में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार आरोपी दीपक उर्फ भूरा को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं झज्जर में पकड़े गए दोनों आरोपियों को भी जल्द ही रेवाड़ी लाया जाएगा। अभी तक कि जांच से जानकारी सामने आई है कि आरोपियों का गौरव से पैसों को लेकर विवाद था और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया था।

{सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड में गौरव पर व गुरावड़ा गांव में थी फायरिंग

{दो आरोपियों को रेवाड़ी पुलिस की सूचना पर झज्जर पुलिस चौकी ने पकड़ा

शहर के गोकल गेट और खोल एरिया में मिले दो शव

08

रेवाड़ी, मंगलवार 10 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...