पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News 75 Farmers Submitted Applications For Compensation Of Crops Damaged In Rain

बारिश में खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए 75 किसानों ने जमा करवाए आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरसात से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर किसान रविवार को भी कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के लिए पहुंचे। रविवार को 75 किसानों ने आवेदन जमा करवाए। छुट्‌टी के दिन किसानों के आवेदन जमा करने के लिए अधिकारियों ने छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी। अधिकारियों के अनुसार किसान सोमवार को भी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकेंगे। बीते दिनों क्षेत्र में करीब 20 एमएम बरसात हुई है। कई गांवों में बरसात के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बरसात से गेहूं की फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं। खेतों में फसलें गिर गई हैं। किसान बलवान, रणधीर, विक्रम, रोहताश, महेश, कृष्ण का कहना है कि फसलें गिरने से दाना पूर्ण विकसित नहीं होता है। दूसरे दिन रविवार को 75 किसान ही आवेदन जमा करवाने पहुंचे।

सोमवार को आवेदन जमा करवाने का अंतिम दिन


बरसात से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को आवेदन जमा करवाने का अंतिम दिन है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन कर बीमा कंपनी के कार्यालय भेज दिया जाएगा। बीमा कंपनी के अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करेंगे। राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।

गोहाना. कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करवाता किसान।
खबरें और भी हैं...