पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

75 युवाअाें ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यकता अनुसार रक्त मिल सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए श्रीश्याम लोकहित समिति द्वारा नजफगढ़ के गोपाल नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवयुवक संगठन के प्रधान मोहित कौशिक टीना के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्त संचार मिशन जन जागृति ब्लड बैंक द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक व नवयुवक संगठन के प्रधान मोहित कौशिक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित शिविर में समाजसेवी मोहित कौशिक ने रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान करना एक महान पुण्य का काम होता है। इस मौके पर जितेंद्र, विकास, रजनीश, रोहित, सौरभ, भारत, लोकेश व अन्य युवाओं का भी सहयोग रहा।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक।
खबरें और भी हैं...