- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News 8 Flying Teams Inspect 34 Examination Centers Two Caught Cheating
8 उड़नदस्तों की टीमों ने 34 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दो को नकल करते पकड़ा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं की होम साइंस की परीक्षा हुई। जिसमें 8 विशेष उडऩदस्तों ने 34 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उडऩदस्ता टीमों ने इनमें 2 परीक्षार्थियों को नकल करते धर दबोचा। जिलाभर के 40 परीक्षा केंद्रों पर 1748 विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी।
सेन्ट्रल स्कूल व राजकीय कन्या विद्यालय से पकड़े नकलची : होम साइंस विषय की परीक्षा में बेगू रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें करीब 613 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विशेष अध्यक्ष उडऩदस्ता की टीम, जिसके कन्वीनर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सहीराम चाहर, सदस्य गुरदीप सैनी व जतिंद्र कौर थे, ने नेजाडेलां कला, सेन्ट्रल स्कूल के दो परीक्षा केंद्र, नाथूसरी कलां, नाथूसरी चौपटा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाह सतनाम जी चौक सहित 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सेन्ट्रल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में एक विद्यार्थी की यूएमसी बनाई। इसके अलावा कन्वीनर संदीप सिंह, नीलम रानी व जय सिंह पर आधारित सचिव स्पेशल फ्लाइंग उड़नदस्ते की टीम द्वारा न्यू सतलुज स्कूल, सागर मणी हाई स्कूल, महाबीर दल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाह सतनाम जी मार्ग का निरीक्षण कर एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा और उसकी यूएमसी बनाई।
शांतिपूर्वक हो गई परीक्षा: निहाल सिंह
शनिवार को बारहवीं कक्षा की होम साइंस की परीक्षा हुई। जिसका विभिन्न 8 उडऩदस्तों की टीमों द्वारा 34 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इनमें विशेष अध्यक्ष उडऩदस्ता व सचिव स्पेशल फ्लाइंग उडऩदस्ते की टीमों द्वारा एक-एक यूएमसी बनाई गई है।\\\'\\\' -निहाल सिंह, परीक्षा इंचार्ज
पैंट की डबल लेयर में छिपा रखी थी पर्ची
शनिवार को विशेष अध्यक्ष उडऩदस्ता की टीम सेंट्रल स्कूल में जिस विद्यार्थी की यूएमसी बनाई, उसने जीन्स ें जेब के अंदर डबल लेयर बनाकर पर्चियां छिपा रखी थी। जब टीम परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो वह पर्ची निकाल रहा था और टीम ने उसे पकड़ लिया।
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा से पहले सीटिंग प्लान देखते परीक्षार्थी।