पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

80 हजार नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में फरवरी माह के दौरान 80 हजार 353 नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। डीसी अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद लोगों को फरवरी माह में अस्पताल में कुल 80 हजार 353 नागरिकों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें ओपीडी 21 हजार 144 तथा एक हजार 884 आईपीडी शामिल है। इसी प्रकार गत माह में नई व पुरानी 51 हजार 355 ओपीडी एवं 5 हजार 970 नई व पुरानी आईपीडी चिकित्सा सेवाओं मे शामिल रहीं।

डीसी ने बताया कि सामान्य अस्पताल में 17 चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। उन्होंने बताया कि विगत माह के दौरान अस्पताल में 742 मरीजों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गई हैं। उपचार के दौरान 347 जरूरतमंदों को एनस्थिसिया दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 347 मरीजों के विभिन्न प्रकार के ऑप्रेशन किए गए। अस्पताल में 106 डिलीवरी हुई हैं व उपचार के दौरान 1,702 मरीजों की ईसीजी और 4,654 के एक्सरे किए गए। इसी प्रकार से 3,032 मरीजों के अल्ट्रासाऊंड किए गए।

खबरें और भी हैं...