पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News 9 Councilors Including Chairpersons Stamped On Schemes Worth Crores Of Rupees

चेयरपर्सन समेत 9 पार्षदों ने लगाई करोड़ों रुपए की योजनाओं पर मोहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेयरपर्सन रजनी राणा की अध्यक्षता में पालिका कार्यालय में नगर के विकास को लेकर बैठक हुई। इसमें नगर के 9 पार्षदों ने करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं और परियोजनाओं पर सहमति की मोहर लगाई। जबकि 5 पार्षदाें ने बैठक से दूरी बनाए रखी। बैठक के दौरान चर्चा में नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी राणा, वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी जेष्ठ, नगर पार्षद रणबीर धानियां, राजीव राजपूत, नीरज चौहान, सतीश धीमान, पूजा धीमान, निशु सिंगला व सुमन बंसल ने राय रखी। बैठक में जैव विधि से कूड़े से खाद तैयार करने, भवन निर्माण की स्वीकृति, कलायत नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार, सफाई कर्मचारियों के साजो सामान, पार्क व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को सिरे चढ़ाने, गृह कर के रूप में करोड़ों रुपए की रिकवरी, डंपिंग यार्ड स्थापित करने, साढ़े पांच एकड़ में आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण प्रारूप, प्रधानमंत्री आवास योजना को रफ्तार देने, नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में फर्नीचर समेत अन्य सहूलियत उपलब्ध करवाने, सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ करने, नगर में पर्यटन स्थलों की तर्ज पर आकर्षक वृक्ष लगाने, जन सुविधा के लिए बेंचों की व्यवस्था, सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को मजबूत करने, सामूहिक शौचालय निर्माण के साथ-साथ सभी वार्डों में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने के विषयों पर विमर्श किया। नगर पालिका सचिव भमभूल सारसा, कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद, नगर पालिका अकाउंटेंट सचिन गिल, नगर पालिका सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा और दूसरे अधिकारियों ने बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए विषयों पर तकनीकी राय दी।

कलायत | कलायत नगर पालिका में आयोजित बैठक में मौजूद पार्षद।
खबरें और भी हैं...