पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asandh News Haryana News 9 Lakh Loan Made From Patwari To Prepare Fake Documents

पटवारी से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया 9 लाख का लोन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{फर्जी दस्तावेजों पर पंच, सब रजिस्ट्रार और पटवारी ने किया है तस्दीक

गांव फफड़ाना के एक व्यक्ति ने हलका पटवारी और सब रजिस्ट्रार के साथ मिलकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से 9 लाख रुपए का लोन ले लिया। जब आरोपी ने लोन की राशि अदा नहीं की तो बैंक को कार्रवाई के दौरान पता लगा कि उक्त व्यक्ति ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लिया है। फर्जी दस्तावेजों पर पटवारी,
पंच और सब रजिस्ट्रार ने तस्दीक किया है।

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा मूनक के प्रबंधक सुशील कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रोशन लाल वासी गांव फफड़ाना ने खेवट नंबर 220 में अपनी 32 कनाल मरले जमीन के दस्तावेजों के आधार पर 9 लाख रुपए लोन लिया था। बैंक द्वारा एक पत्र तहसीलदार असंध को भूमि को बैंक के हक में रहन करने के बारे में लिखा था। जिस पर पटवारी फफड़ाना द्वारा रपट दर्ज की थी। ऋण अदा न करने पर बैंक ने कार्रवाई करनी चाही तो पता लगा कि उक्त खेवट में आरोपी की कोई भूमि नहीं है। उक्त ऋण लेने के दौरान सब रजिस्ट्रार असंध, हलका पटवारी गांव फफड़ाना, पंच गांव फफड़ाना और देवी सिंह वासी गांव जबाला द्वारा रिपोर्ट की गई थी, जोकि सभी की मिलीभगत द्वारा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...