पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News 90 Percent Work Done On Napa Building Will Cost Rs 125 Crore

90 प्रतिशत पूरा हुआ नपा भवन का काम, सवा तीन करोड़ रुपए हाेंगे खर्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजेंद्रा काॅलोनी में बनने वाले नगर पालिका भवन को लेकर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसका काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके निर्माण पर नपा की अाेर से सवा तीन करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। नपा भवन के निर्माण की मांग शहर के लोगों के साथ पार्षद भी करते आ रहे थे। अब इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद पार्षदों के साथ लोगों की मांग पूरी होगी।

इन दिनों नपा भवन उपमंडल कार्यालय में प्रथम फ्लोर पर चल रहा है। शहर से दूर होने के चलते लोगों को नपा संबंधित कामों, शिकायतों को लेकर आने-जाने में परेशानी हो रही है। यहां पर जो नपा भवन पहले था वो कंडम होने के साथ-साथ जाट आरक्षण में आंदोलनकारियों द्वारा की गई आगजनी के बाद कार्यालय को उपमंडल परिसर में स्थानांतरण कर दिया था।

हर किसी का होगा अलग रूम

दो मंजिल भवन में मीटिंग हॉल के साथ-साथ नपा सचिव, क्लर्क, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन का अलग-अलग रूम होगा। यहां पर पार्किंग के साथ-साथ पार्क का निर्माण भी होगा। नपा संबंधित कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों के लिए वेटिंग रूम भी होगा।

खबरें और भी हैं...