- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News A Case Has Been Registered Against One For Not Paying The Production
पेशी न भुगतने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज
जींद | पेशी न भुगतने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार सीजेएम अरविंद्र कुमार बंसल की कोर्ट में चल रहे एक मामले में (राजस्थान) बीकानेर के गांव भादवा निवासी महाबीर पेशी पर नहीं पहुंचा। इस पर सीजेएम ने 19 सितंबर 2019 को महाबीर को पीओ घोषित कर दिया था। जांच अधिकारी एचसी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने महाबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।