- Hindi News
- National
- Tosham News Haryana News A Dozen Youths Attacked The Shop Owner And His Associates
दुकान मालिक व उसके साथियों पर एक दर्जन युवकों ने किया हमला
तोशाम| गांव छपार रांगड़ान में एक दर्जन युवकों ने दुकान मालिक व उसके साथियों पर डंडों से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक घायल को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव छपार रांगड़ान निवासी दीवान सिंह ने बताया है कि गांव के बस स्टैंड पर उसकी 14 दुकानें हैं और सभी दुकानें किराये पर दे रखी। दोपहर को वह अपनी दुकानों की प्रथम मंजिल पर बने कमरे में सोनु, युवराज, ललित, नरेंद्र और मुकेश के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव बिडौला निवासी हरपाल मौके पर आया और नरेन्द्र से झगड़ा करने लगा लेकिन उन्होंने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। लगभग आधा घंटे बाद हरपाल अपने साथी गोलिया, अमरसिह, सोनु, रविंद्र, महेन्द्र व 6-7 अन्य युवकों के साथ डंडे लेकर आया और आते ही उन पर हमला कर दिया। जिसमें दुकान मालिक दीवान सिंह के अलावा युवराज व सोनू को चोटें आई। घायलों को अस्पताल में
भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 452 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।