पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharkhoda News Haryana News A Large Number Of Workers From Kharkhoda Will Go To The Israna Ceremony Padam

खरखौदा से भारी संख्या में इसराना समारोह में जाएंगे कार्यकर्ता : पदम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने बुधवार के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली व कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 13 मार्च को इसराना में होने वाले समारोह में खरखौदा हलके से कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं की एचटेट परीक्षा के लिए सेंटर 50 किलोमीटर के दायरे में कराया गया। युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की योजना लागू की है। 13 मार्च को युवा प्ररेणा दिवस के रूप में इसराणा में समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिले में 15 हजार सदस्य जजपा कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं।

खबरें और भी हैं...