- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News A Minor Boy Four Missing Including A Married Woman From Different Places
अलग-अलग जगह घर से एक नाबालिग लड़का, विवाहिता सहित चार लापता
कुरुक्षेत्र | जिले में अलग-अलग जगह से एक नाबालिग लड़का, एक लड़की, विवाहिता और युवक घर से लापता हो गए। बिशनगढ़ निवासी भोला राम ने बताया कि उसका 13 वर्षीय लड़का कमल कुमार 11 मार्च को घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया। अन्य मामले में रविदास नगर पाला राम ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 35 वर्षीय जगदीश 12 मार्च को घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया है। एक अन्य मामले में सेक्टर-चार वासी व्यक्ति ने शिकायत उसकी 30 वर्षीय प|ी 12 मार्च को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। एक अन्य मामले में सुढ़पुर वासी व्यक्ति ने शाहाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 24 वर्षीय लड़की 11 मार्च को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। उक्त सभी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लापताओं की तलाश शुरू की है।