पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News A Minor Bullet Was Playing Firecrackers On A Bike And Breaking A 14 Rules Challan Of 53 Thousand

नाबालिग बुलेट बाइक से बजा रहा था पटाखे 14 नियम तोड़ने पर 53 हजार का चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुलेट बाइक से साइलेंसर द्वारा पटाखे बजाकर आमजन में दहशत पैदा कर रहे युवक की बुलेट बाइक का 53 हजार रुपए का चालान करके सीआईए-2 पुलिस ने बाइक इंपाउंड कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट बाइक चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए सीआईए-टू पुलिस के एएसआई प्रदीप कुमार की टीम शाम के समय हुडा सेक्टर-19 मार्केट में मौजूद थी। वहां उन्होंने बुलेट पर बगैर हेलमेट पहने बाइक पर तीन नाबालिग सवार थे। चालक वीनू निवासी डिफेंस कॉलोनी कैथल को बाइक सहित काबू कर लिया, जब उसकी बाइक साइलेंसर के माध्यम से पटाखे की आवाजें निकाल रही थी, जिसकी वजह कारण कोई अप्रिय दुर्घटना संभावित थी। जांच के दौरान बुलेट के कागजात मांगने पर बाइक चला रहा युवक आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण तथा चालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। यातायात नियमों के तहत आरोपी की बुलेट बाइक का 53 हजार रुपए का चालान करते हुए बाइक को जब्त कर लिया।

ये नियम तोड़ने पर कटा चालान


नियम अवहेलना चालान

नाबालिग चालक 5,000

बिना ड्राइविंग लाइसेंस 5,000

आरसी 5,000

प्रदूषण प्रमाण पत्र 10,000

वाहन बीमा 2,000

खतनाक ड्राइविंग 5,000

पुलिस के आदेश न मानना 2,000

ट्रैफिक सिगनल तोड़ना 5,000

बिना हेलमेट 1,000

पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट न लगाना 1,000

बाइक पर तीन सवार 1,000

मोडिफाइड साइलेंसर 10,000

फैंसी नंबर प्लेट 500

अमान्य ईंजन 500

कैथल| बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले का 53 हजार रुपए का चालान करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...