पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ellenabad News Haryana News A Person39s Body Was Found From The Ellenabad Distributary

ऐलनाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी से व्यक्ति की लाश मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऐलनाबाद| शहर से होकर गुजरने वाली ऐलनाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी से शनिवार को एक व्यक्ति की लाश मिली है।पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिरसा मोर्चरी में भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि ऐलनाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी के बेलदार ने शनिवार सुबह सूचना दी की डिस्ट्रीब्यूटरी में रेलवे लाइन के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। यह किसी अज्ञात व्यक्ति का शव था जिसने लाल रंग की टीशर्ट व कच्छा पहना हुआ है। मुंह पर दाढ़ी है व उसकी आयु करीब 45 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे सिरसा मोर्चरी में भिजवा दिया है।
खबरें और भी हैं...