तख्त वाले बाबा पर हमला पिस्तौल दिखा दी धमकी
{आरोपियों ने राॅड व बिट्टे से किया हमला
बड़ौली गांव में तख्त वाले बाबा डेरे के महंत पर 6-7 युवकों ने हमला कर दिया। आरोपी पिस्तौल लेकर आए थे अौर मारपीट करने के बाद बाबा को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल बाबा को मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती कराया गया है।
बड़ौली गांव में तख्त वाले बाबा ब्रजभूषण गिरी ने बताया कि वह कुटी में स्नान कर रहा था। इस बीच तीन बाइकों से 6-7 युवक उनकी कुटी पर आए। सभी के हाथों में लोहे की राड, पिस्तौल, देशी पिस्तौल व बिट्टे थे। उन्होंने अाते ही उस पर हमला कर दिया। जाते समय पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। बाबा का आरोप है कि जब एक युवक ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी हमला किया गया। बाबा ने आरोपियों की पहचान जोगेंद्र, मिढा, मंदीप, बोना व दो अन्य के रूप में की है। राई थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी हो चुका है तख्त वाले एक बाबा पर हमला : पहले भी तख्त वाले एक बाबा पर हमला हो चुका है। बाबा के साथ मारपीट की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। राई थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बार हमला करने वाले आरोपी फरार हैं। पुलिस की एक टीम ने गांव में दबिश भी दी, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बताया की आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को गठन किया है। गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
राई. शिकायत करने पहुंचे संत।