पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News A Rally Was Organized In Bamdoula For Beti Bachao Beti Padhao

बामडौला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर निकाली रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बादली | गांव बामडौला में आंगनबाड़ी वर्करों व गांव की महिलाओं ने रैली निकाल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा पोषक आहार के बारे में विस्तार से संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे पोषक आहार पखवाड़ा अभियान के जरिए बामडौला में यह कार्यक्रम किया। इसमें आंगनबाड़ी वर्करों ने ग्रामीण महिलाओं को साफ-सफाई, पोषक आहार, कुपोषण से बचाव व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आंगनबाड़ी वर्कर शशि बाला की अध्यक्षता में ग्रामीण महिलाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व महिलाओं का सम्मान करो आदि नारे लगाते लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद महिलाओं को पोषक आहार के बारे में जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं...