- Hindi News
- National
- Rori News Haryana News A Religious Gathering Was Organized In Memory Of Bhai Jaita Singh
भाई जैता सिंह की याद में रोड़ी में धार्मिक समागम करवाया
रोड़ी| गांव रोड़ी स्थित विर्क बस्ती में रविवार को सुबह भाई जैता सिंह की याद में धार्मिक समागम करवाया गया। शुक्रवार को श्रीअखंड पाठ प्रकाश किया गया जिसका भोग रविवार को सुबह पड़ा। भोग उपरांत उपस्थित संगत ने गुरू का लंगर ग्रहण किया। इस दौरान ज्ञानी गुरजंट सिंह रोड़ी द्वारा रोजाना धार्मिक दीवान सजा संगतों को निहाल किया। इस धार्मिक समागम के दौरान कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला व पूर्व सांसद चरणजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, नरदेव सिंह, डा. बग्गा सिंह, बलविंद्र सिंह, तरसेम सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, बाबा निर्मल सिंह, प्रधान डा. भोजराज, अवतार सिंह, सतवीर सिंह, लखवीर सिंह, रघुवीर सिंह, जसकरण सिंह, गुरलाल सिंह, जसपाल सिंह, उपस्थित रहे।