- Hindi News
- National
- Nising News Haryana News A Truck Full Of Stolen Rice From Aurangad Was Found Overturned Near Jhinjhana In Up
औंगद से चोरी चावल से भरा ट्रक यूपी के झिंझाना के पास पलटा हुआ मिला
निसिंग | निसिंग के गांव औंगद से 11 फरवरी को ट्रक चालक के घर के बाहर से चावल से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जो गुरुवार को यूपी के गांव झिंझाना जिला शामली के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटा मिला है। जहां पुलिस ने मौके पर पहंंुचकर माल को अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिली थी कि 9 मार्च को निसिंग के हरिभोग राइस मिल से तरावड़ी के लिए 600 कट्टों से भरा ट्रक रवाना हुआ था। जहां होली के त्याेहार के कारण ट्रक चालक ने अपने गांव में ट्रक को अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया। जहां से ट्रक चोरी हो गया। जिसके बाद कारवाई करते हुए सभी आसपास के क्षेत्रों मेंे सूचना दी गई थी। जिसके बाद लोकेशन को ट्रेस करते हुए मौके पर पहुंचे। ट्रक में रखा माल सुरक्षित है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।