पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News A Wall Will Be Built On Either Side Of The Gambling Drain The Danger Of Falling Will Be Avoided

जुअां ड्रेन के दोनों तरफ बनेगी दीवार, गिरने का खतरा टलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बीच में जुअां ड्रेन को पक्का करने के बाद इसके दोनों तरफ तैयार हो रही सड़कों पर दुघर्टना की संभावना को देखते हुए अब शहर की अाबादी वाले क्षेत्र में सड़कों के दोनों तरफ चार से छह फीट तक दीवार तैयार की जाएगी। जिससे ड्रेन के दोनों तरफ बने सैकड़ों भवनों व काॅलोनियों के लोग सीधे जुअां ड्रेन पर नहीं उतर सके। घरों से सीधे मुख्य सड़क पर अाने से बच्चों व बुजुर्गों के लिए दुघर्टना का खतरा बढ़ जाएगा। इसी कारण नगर पार्षद की सलाह पर नगर परिषद अधिकारियों ने ड्रेन पर अाबादी वाले क्षेत्रों का दौरा किया। दोनों तरफ दीवार बनाने की मांग को अधिकारियों ने ठीक माना व कहा कि इससे लोगों को चोट लगने से बचाया जा सकेगा।अब इस बारे में चंडीगढ़ पत्र भेजा जाएगा व इस मामले में इजाजत ली जाएगी।

सरकार ने 99 फीट चौड़ी ड्रेन को पक्का करने के साथ-साथ चौड़ाई को केवल 80 फीट तक किया

24 जुलाई 2016 में सीएम ने की थी प्रोजेक्ट की घोषणा

वर्ष 2012 में इसे नगर परिषद को सिंचाई विभाग ने एक रुपए में ट्रांसफर की थी। 24 जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को बनाने की घोषणा की थी। 25 फरवरी को सीएम ने ड्रेन को पक्का करने की रखी थी आधारशिला।

साइिकल ट्रैक बनाने की तैयारी: नप ने जुआं ड्रेन पर 350 अवैध कब्जे थे उन्हें टूटने से बचाने के लिए ही पूर्व विधायक नरेश कौशिक इस मांग को सीएम के सामने रखा था व लाेगाें को अधिक नुकसान नहीं हो इसके लिए 90 फीट की चौड़ाई को केवल 80 फीट कर दिया था। पांच-पांच फीट के साइकिल ट्रैक और एक तरफ 10 फीट में पार्किग की भी तैयारी है।

ड्रेन के दोनों तरफ सड़क तैयार हाेने से दुघर्टना के कारणों को समाप्त किया जा सकेगा। यह योजना लोगों की सुरक्षा को लेकर अच्छी व जरूरी है। लोगों की सलाह पर वे दौरा करके अा चुके हैं जहां-जहां दीवार तैयार होनी है वहां घनी अाबादी वाला क्षेत्र है। अब सरकार से अाज्ञा लेने के साथ ही निर्माण कंपनी से दोनों तरफ दीवार तैयार करवाई जाएगी। अमन, एमई, नगर परिषद बहादुरगढ़

दो बच्चों की हाे चुकी मौत : पांच नवंबर 2018 को सन कबीर बस्ती में पवन का दो साल का बेटे हर्ष की सोमवार दोपहर खेलते हुए ड्रेन में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी। लोगों ने ड्रेन में कूद कर बच्चे को बाहर निकाल उसे सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। परिवार के लोग घर में व्यस्त थे कि तभी दो साल का बच्चा हर्ष गली से निकल कर ड्रेन की तरफ चला गया। वह कब अचानक दस से 12 फीट गहरी ड्रेन में गिर गया। शोर मचने पर लोग खोदी जा रही ड्रेन से बच्चे को बाहर निकाला। इसी तरह से शहर की कबीर बस्ती में वेस्ट जुआं ड्रेन में 30 जुलाई को कबीर बस्ती में अपने नाना के घर आए दो साल के बच्चे लड्डू की खेलते समय ड्रेन में गिरने से मौत हो गई थी। 30 अगस्त को उसका दो साल बेटा लड्डू घर में खेल रहा था कि खेलते-खेलते वह घर से बाहर निकल गया था। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू कि तो देखा कि वह ड्रेन में गिरा हुआ था। परिजनों बाहर निकाला और उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लेकर आये, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

सुरक्षा की दृष्टि से उठाया कदम: नगर पार्षद अशोक गुप्ता ने बताया कि ड्रेन के दोनों तरफ सड़क के बाद भी पन्द्रह-पन्द्रह फीट तक जमीन खाली रहनी थी पर सरकार ने 99 फीट चौड़ी इस ड्रेन को पक्का करने के साथ-साथ इसकी चौड़ाई को केवल 80 फीट तक कर दिया है। इस कारण दोनों तरफ दस-दस फीट तक का स्थान कम हो गया है। इसी कारण भीड़ व घनी अाबादी वाले क्षेत्रों में लोगों के सड़क पर पहुंच जाने की संभावना अधिक रहेगी। सड़क पर एचएनजी व सूर्या ही नहीं सभी फैक्ट्रियों व रोहतक की तरफ अाने व जाने वाले ट्रकों व डंपरों को लेकर यह सड़क तैयार की गई है जिससे डंपरों व बड़े ट्रकों को शहर के बीच से नहीं निकाला जा सके। बड़े ट्रकों के यहां से दौड़ने के कारण ही लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा के िलए ही अब सड़कों के दोनों तरफ चार से छह फीट की दीवार तैयार करने की सलाह दी है जिससे इन सड़कों पर भागने वाले बड़े वाहनों से स्थानीय लोगों को बचाया जा सके।

जुअां ड्रेन का निरीक्षण करते नगर परिषद के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...