दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत
गांव ढाणी माहू के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।कादमा निवासी गेवर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसका बड़ा लड़का सुरेश जो ढाणी माहू में मजदूरी करता है। सड़क का कार्य चल रहा है। गेवर लाल ने बताया कि उसके पास मुकेश का फोन आया कि सुरेश का एक्सीडेंट हो गया। वे दोनों मोटरसाइकिल पर सब्जी लेने ढाणी माहू जा रहे थे। सामने से एक मोटरसाइकिल तेज गति से व लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था जिसने सीधी टक्कर उनकी मोटरसाइकिल में मारी। इससे सुरेश के काफी चोट आई। उसे भिवानी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।