- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News A Young Man Raped For Three Years After Being Friends Refused The Marriage Then The Girl Made A Case
दोस्ती कर तीन साल तक रेप करता रहा युवक, शादी से मना किया तो युवती ने कराया केस
}वहीं विधवा ने अपने ननदोई पर और यूपी में शादीशुदा महिला ने पति, जेठ समेत चार पर लगाया गैंगरेप का आरोप
महिला थाने में दो केस रेप के और एक गैंगरेप का दर्ज हुआ है। एक महिला और एक युवती ने अपने रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका ननदोई समझौते के बहाने उसके घर पर आया और उसके साथ रेप किया। वहीं युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। रिश्ता भी किया, लेकिन शादी नहीं की। दोस्ती से लेकर रिश्ता होने तक कई बार उसके साथ रेप किया। अब परेशान होकर उसे शिकायत पुलिस को देनी पड़ी। वहीं तीसरा मामला गैंगरेप का सामने आया है। महिला ने अपने पति, जेठ और दो पति के दोस्तों पर नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। यह घटना महिला से यूपी में हुई है। यमुनानगर महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
आइसक्रीम बेचने वाले ने पहले दोस्ती की, फिर रेप किया | हमीदा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आजाद नगर निवासी अमित ग्रोवर प्रीतम बादशाह की आइसक्रीम की दुकान चलाता है। उसकी उससे दोस्ती थी। इस दौरान उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ रेप करता रहा। उनकी अप्रैल 2019 में गोपाल स्वीट हाउस में सगाई हुई। सगाई के बाद भी वह उसके साथ रेप करता रहा। दिसंबर 2019 में शादी तय हुई थी, लेकिन उसने उससे शादी नहीं की। शादी काे कहा ताे वह धमकी देने लगा। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।
धमकी भी दी |जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने शिकायत दी है कि उसका ननदोई जोगिंद्र सिंह उसके घर पर समझौते के लिए आया था। तब वह अकेली थी। उसने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया है ।
नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप| एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी शादी यूपी में हुई थी। उसके पति उसे शुरू से ही पीटता था। उसे नशीला पदार्थ देकर उसके पति, जेठ और पति के दो दोस्तों ने रेप किया। उसने यह बात अपने मायके आकर बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। मामला यूपी का होने से उसे वहीं पर ट्रांफसर कर दिया है।