- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News A Young Man Was Killed By Falling From The Roof In Ashok Nagar
अशोक नगर में छत से गिरने से युवक की माैत
शहर के अशोक नगर में छत से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी प्रमोद पिछले काफी समय से अशोक नगर में रह रहा था और एक डेयरी में काम करता था। बुधवार को वह छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वह किस परिस्थितियों में छत से गिरा इसको लेकर जांच की जा रही है।