- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News A Youth Arrested With Village Ganja Released On Bail In Court
ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, अदालत में जमानत पर हुआ रिहा
पुलिस ने लोहारू रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास से एक युवक को 958 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ओवर ब्रिज के पास खड़ा नशीला पदार्थ बिक्री के प्रयास में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी लेने पर 958 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान हालु मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ चौटाला के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा किया है।