पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganaur News Haryana News A Youth Returning From A Wedding Ceremony Was Kidnapped By Car Ridden Youths Beaten And Snatched Away Mobile And Escaped

शादी समारोह से लौट रहे युवक का कार सवार युवकों ने किया अपहरण, मारपीट कर मोबाइल छीना और फेंककर हुए फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शादी समारोह से लौट रहे एक युवक का कार सवार बदमाशों ने अपहरण करने के साथ ही मारपीट कर फोन छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। शहरवासी सलीम ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई जावेद गुरुवार रात को करीब साढ़े दस बजे रेलवे रोड पर स्थित एक गार्डन से शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहा था।

गार्डन से कुछ दूरी पर निकलते ही आई 20 कार में सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर कार में डाल लिया। थोड़ी दूरी पर जाने पर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पैसे न होने पर उसे घायल कर फेंककर चले गए। शिकायत के अाधार पर गन्नौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...