- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News A Youth Returning From The Farm Was Attacked With A Sharp Weapon Died During Treatment
खेत से लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, उपचार के दौरान मौत
गोहाना | खंदराई गांव में खेत से लौट रहे युवक सुमित को गांव के ही युवकों ने तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने पिता जसवंत की शिकायत पर ग्रामीण संदीप, गुगलू और सात-आठ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
परिजनों ने बताया कि सुमित खेती का काम करता था। गुरूवार को सुमित का ग्रामीण संदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। संदीप कहासुनी की रंजिश रखे हुए था। शाम के समय वह खेत में फसल देखने गया हुआ था। रात को वह अकेला ही वापिस लौट रहा था। संदीप का घर रास्ते में ही पड़ता है। उनके घर शादी का कार्यक्रम था। इसके चलते उनका परिवार देर रात तक जागा हुआ था। सुमित को अकेला आता देख संदीप, गुगलू और कई अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। और फरसा उनकी गर्दन पर वार किया। जिससे उसका गाल और ठोडी कट गई।