पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Aap Launched Signature Campaign On Women39s Safety

महिला सुरक्षा पर आप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगाधरी | आम आदमी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा अध्यक्ष योगी सेठी ने अापराधिक मामलों के बारे चर्चा भी की। कहा कि दुष्कर्म से लेकर चैन, पर्स व मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। महिला पुलिस की कोई गतिविधियां होती दिखाई नहीं देती जिससे छात्राओं में भय की स्थिति बनी रहती है। योगी सेठी ने मांग की कि महिला सुरक्षा को देखते हुए सरकार को सभी मोहल्लों कॉलोनियों वार्ड के गली कूचे चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। उनके साथ तरुण कुमार, श्यामलाल, करनैल सिंह, गुरबख्श सिंह, हरिकिशन जोहोर, महिला हलका अध्यक्ष निर्मला चौहान, अवनीत कौर, गुरमीत कौर, सुनीता रानी, अंजलि, विद्या देवी मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...