पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Aap Will Contest Every Election Party Symbol In Haryana Sushil Gupta

हरियाणा में आप हर चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी : सुशील गुप्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद. पत्रकारों से बातचीत करते सांसद सुशील गुप्ता।

जींद | आम आदमी पार्टी के राज्य सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार ने कहा कि भविष्य में हरियाणा में होने वाले सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे। वह रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है और इसके लिए मिस कॉल वाला नंबर जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही नंबर जारी किया गया, उसके 24 घंटे में 11 लाख लोगों ने नंबर पर मिंस्ड कॉल सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसा माहौल बनाया है, जहां यूएनओ के जरनल सेक्रेटरी भी दिल्ली आकर उनके किए गए काम को देखकर कहते है कि अगर सीखना है तो केजरीवाल की सरकार से सीखो। दिल्ली में हम काम की राजनीति के आधार पर चुनाव जीते हैं और यही काम का मॉडल हम हरियाणा के हर घर तक लेकर जाएंगे। सुशील गुप्ता ने कहा दिल्ली ने धर्म की राजनीति को नकार दिया। इस मौके पर पश्चिमी जोन संयोजक लक्ष्य गर्ग, संगठन मंत्री राजकुमार पहल, जिला अध्यक्ष लाभ सिंह, हरीश मित्तल, महिला अध्यक्ष दर्शन कौर, दर्शन सिंह गिल मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...