पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गऊमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास : प्रणामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री कृष्ण प्रणामी गऊशाला कंवरपुरा-कुसुंबी के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भावगत कथा का सप्तम दिवस पर हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया। हवन यज्ञ में गणमान्य लोगों ने गांव की सुख-समृद्धि के लिए आहुति डाली। वहीं इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कथा समापन के अवसर पर स्वामी अनिल प्रणामी ने सुंदर वचनों से निहाल करते हुए सभी भक्तजनों को गोसेवा की प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गोमाता मेें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गोसेवा के रूप में आर्थिक मदद के अलावा ग्रामीणों ने चारे की सेवा की। गौशाला प्रधान सुरेंद्र लाखलान ने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों का उत्साह गजब का था। रक्त संग्रहण के लिए मग्घर सिंह इंटरनेशनल ब्लॅड बैंक की टीम पहुंची हुई थी। शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं रक्तदाताओं को स्वामी अनिल प्रणामी महाराज द्वारा सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...