पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोरी के 2 मामलों में आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | पुलिस द्वारा किसान व दुकानदार की बाइक चुराने के अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरीशुदा बाइक बरामद करके आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम में जगदीश निवासी खुराना की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 30 जनवरी को उसने कैथल शुगर मिल में कैंटीन के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। अगले दिन वह गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली लोड करके शुगर मिल में लेकर आया तो बाइक गायब थी।

मामले की जांच सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में एचसी प्रभात की टीम ने करते हुए 9 मार्च को शाम के समय शुगर मिल के पास नाकाबंदी करके पूंडरी की तरफ से बाइक पर आ रहे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजिंद्र उर्फ राजू निवासी नजदीक शुगर मिल कॉलोनी कैथल के रुप में हुई, जिसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। दूसरे मामले में भगत सिंह चौक कैथल पर कपड़े की दुकान चलाने वाले नितिन मित्तल निवासी बौडान मौहल्ला 10 मार्च को अपनी बाइक पर क्रिकेट खेलने के लिए किला के पास आया हुआ था।
खबरें और भी हैं...