अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
सीआईए वन की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बालोर मोड़ पर तैनात थी। उसी दौरान एक युवक को काबू
किया गया।
युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान आशीष निवासी गांव सांखोल हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।