- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Accused Of Buying Stolen Vehicle And Selling It For A Quarter Of A Price
चोरीशुदा गाड़ी खरीदकर औने-पौने दामों में बेचने का आरोपी गिरफ्तार
दयानंद काॅलोनी से एक वर्ष पूर्व चोरी की गई पिकअप गाड़ी को खरीदकर औने-पौने दामों में आगे बेचने के आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कमौदा जिला चरखी-दादरी निवासी आरोपी महेश पहले से किसी अन्य मामले में जेल में बंद था और सीआईए पुलिस द्वारा अदालत से प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। बुधवार को हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी बेचकर प्राप्त की गई 1500 रुपए नकदी भी बरामद कर ली है। बता दें कि 30 जनवरी 2019 को रात को घर के बाहर से ही विनोद कुमार की गाड़ी अज्ञात आरोपी चुरा ले गए थे। गाड़ी चुराने के आरोपी अजायब सिंह निवासी अर्जुन नगर कैथल व दीपक उर्फ दीपू निवासी फ्रांंसवाला तथा दीपक उर्फ दीपला निवासी भैंसवान जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी दीपक उर्फ दीपला ने पूछताछ में कबूल किया था कि उन्होंने चोरीशुदा गाड़ी महेश को बेच दी थी। पुलिस गाड़ी को उत्तर प्रदेश के किशनी जिला मैनपुरी से पहले ही बरामद कर चुकी है। शुक्रवार को आरोपी महेश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।