- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Accused Of Cheating In The Name Of Satta Khaiwali Arrested
सट्टा खाईवाली के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
कैथल| असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-टू पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र व जालसाजी पूर्वक सट्टे का धंधा करने वाले रैकेट के सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 2500 रुपए सट्टा राशि बरामद करने के अतिरिक्त रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू के एसआई सतपाल की टीम ने 11 मार्च को अमित निवासी रजनी कॉलोनी कैथल तथा महेंद्र निवासी सिरटा रोड कैथल को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया था जिनके रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। इसके तहत शुक्रवार को शाम के समय सीआईए-टू पुलिस ने महेंद्र निवासी गली नंबर 8 सिरटा रोड कैथल को काबू कर लिया, जो सिरटा रोड पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 2500 रुपए सट्टा राशि बरामद हुई।