- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Accused Of Illegally Removing Fadi Bazaar Aap Complains To Tehsildar In Dc39s Name
फड़ी बाजार को गैर कानूनी तरीके से हटाने का आरोप ‘आप’ ने डीसी के नाम तहसीलदार को दी शिकायत
जगाधरी में फड़ी बाजार हटाने के विरोध में आम आदमी पार्टी उतर आई है। पार्टी ने मामले में कुछ लोगों पर गैर कानूनी तरीके से फड़ी बाजार हटाने की कार्रवाई का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीसी के नाम तहसीलदार को की। मेटल व अन्य व्यापारियों की मांग पर चौक बाजार जगाधरी में कई जगह दो सप्ताह पहले पुलिस व नगर निगम ने फड़ी बाजार हटवाया, जिसका लेकिन बीते रविवार कार्रवाई का आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति व अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिनकी व्यापारियों से बहस भी हुई। तब भी उनकी ओर से फड़ी बाजार को गलत तरीके से हटाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मामले में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ डीसी से मिलने पहुंचे, जहां डीसी के न मिलने पर आप के जिला किसान सेल अध्यक्ष सुभाष कंबोज के नेतृत्व में तहसीलदार छोटूराम को शिकायत दी गई। अनिल प्रजापति ने बताया कि जगाधरी में 40 वर्षों से हर रविवार को काफी संख्या में लोग फड़ी लगाकर सामान बेचते हैं। रविवार को जगाधरी शहर पूरा बंद रहता है और बाजार में कोई अतिक्रमण नहीं होता। लेकिन फड़ीबाजार को कुछ लोगों ने अतिक्रमण व जाम के बहाने फड़ी वालों को डरा-धमका कर हटवा दिया। यह गैर-कानूनी तरीका है। अगर इस रविवार फड़ी बाजार नहीं लगा या नहीं लगने दिया गया तो आम आदमी पार्टी फड़ीबाजार वालों के साथ चौक बाजार पर धरना-प्रदर्शन करेगी। मौके पर नरेश लाल कांबोज, राजेंद्र भोला, इंद्रजीत सिंह, योगेश सेठी, सूरजभान, रामेश्वर, कीमतीलाल, धर्मेंद्र प्रजापति, रविंद्र कौर व अनीता रानी मौजूद रहे।
यमुनानगर | कार्रवाई के विरोध में डीसी से मिलने पहुंचे आप कार्यकर्ता।