पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Accused Of Killing Five Persons Including Two Women On Six Day Remand

दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों की हत्या का आरोपी छह दिन के रिमांड पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसटीएफ हरियाणा की रोहतक यूनिट की टीम ने झज्जर रेवाड़ी रोड के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेक्टर छह एरिया में बीते 17 सितंबर में हुई 5 व्यक्तियों की हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रोहतक की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसटीएफ रोहतक यूनिट के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पूछताछ में पहचान राजेश रैकवार पुत्र गयादीन निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के तौर पर हुई। प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश ने बताया कि 17 सितंबर 2019 में सेक्टर 6 झज्जर के एरिया में एक मकान में सो रही दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों को उसने मौत के घाट उतार दिया था। अतिरिक्त थाना प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2019 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 6 झज्जर के एक मकान में पांच व्यक्तियों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर थाना प्रबंधक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौका पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। उपरोक्त वारदात के संबंध में सेक्टर 6 झज्जर में निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार राम दर्शन ने शिकायत में बताया था कि उसके पास मेंदा बाई तथा दीपू दो महिलाओं सहित हक्का, बहादुर व हाकम लेबर का काम करते थे। जिनकी अज्ञात व्यक्तियों ने चोटें मारकर हत्या कर दी। जिस पर अज्ञात दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला अंकित किया गया था। अदालत से आरोपी राजेश को पूछताछ के लिए सीआईए झज्जर की टीम ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

खबरें और भी हैं...