पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध शराब तैयार कर रहा आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | थाना सदर पुलिस ने आधी रात के समय गांव कुतुबपुर में रेड करके अवैध शराब पकड़ते हुए आरोपी को भी काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे में तैयार हो चुकी एक बोतल शराब, 50 लीटर लाहण कब्जे में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 मार्च की रात थाना सदर पुलिस के एसआई धर्मबीर ने गुप्त सूचना मिलने पर कुतुबपुर में रेड करके आरोपी सुभाष उर्फ गेगी निवासी कुतुबपुर को काबू किया। एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के एएसआई जसवंत सिंह की टीम ने गश्त के दौरान खुराना रोड बाइपास कैथल पर अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी किताब सिंह निवासी अंबरसर थाना गढ़ी जिला जींद को काबू किया। जिसके कब्जे से 28 पव्वे व 5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई है।
खबरें और भी हैं...