- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Action Will Be Done Without Permission In Railway Premises Latif
रेलवे परिसर में बिना अनुमति काम किया तो होगी कार्रवाई : लतीफ
जाखल | रेलवे परिसर में बिना अनुमति के काम किया तो बख्शा नहीं जाएगा। जाखल रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने रेलवे परिसर में अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वाले 7 लोगों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन्हें सीजेएम के समक्ष पेश होने के लिए निर्देश दिए हैं। जाखल रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि मानसा रेलवे स्टेशन के परिसर में शिकायत मिली थी कि कुछ लोग बिना अनुमति के वहां पर रेहडी लगाते हैं। जिससे रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे वेंडर का काम प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि यह लोग रेलवे नियमों की भी उल्लंघना करते हैं।