पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Action Will Be Taken Against The Person Giving The Medicine Called Corona

कोरोना से बचाव के नाम की दवाई देने वाले के खिलाफ हाेगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खरास, कभी-कभी सिर दर्द और बुखार जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले जिनकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम है। ऐसे लोगों की यह के लिए यह घातक है।

बुजुर्ग और बच्चे इसके आसानी से शिकार हो जाते हैं। यह जानवरों के साथ मानव संपर्क से फैलता है। जागरुकता ही बचाव है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि चीन से आए व्यक्ति, जिसे जुकाम, बुखार या अन्य कोई बीमारी हो उससे दूरी बनाए रखें।

छींकते वक्त मुंह पर रूमाल रखें। कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति ट्रिपल लेयर मास का उपयोग करें जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस की दवाई देता पाया गया ताे उसके खिलाफ एपिडेमिक एक्ट 97 आईएमसी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे यहां यह तैयारी है

जिला में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें उनमें मुकुंद लाल, नागरिक अस्पताल 3 बेड, सीएचसी छछरौली में 6 बेड, सीएचसी रादौर में 4 बेड, जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास ट्रिपल लेयर मास्क, एन 95 मास्क पीपीई किट और बीटीएम वायरल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बाहर से आने वाले यात्रियों काे टोल प्लाजा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पंपलेट से जागरूक कर रही है।
खबरें और भी हैं...