- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Adc Hooda Distributes Nutritional Food To Women Nutrition Fortnight To Run Till March 22
एडीसी हुड्डा ने महिलाओं को बांटा पोषण आहार, 22 मार्च तक चलेगा पोषण पखवाड़ा
एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक बच्चे और गर्भवती को स्वस्थ बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। इसके लिए महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरुकता अभियान चलाना होगा।
महिलाओं को पोषण आहार के बारे में विस्तृत जानकारी देनी होगी। वे बुधवार को पंचायत भवन के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पोषण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित जिलास्तरीय एनीमिया, हैंडवाश व स्वच्छता कार्यशाला के उद्घाटन पर बोल रही थी।
इससे पहले एडीसी ने 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा को लेकर पोषण रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। एडीसी ने महिलाओं को पोषण आहार भी वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से हैंडवाश के तरीके बताए।
पखवाड़े के तहत महिलाअों, बच्चों व आम नागरिकों को खून की कमी व अच्छी डाइट के लिए किया जाएगा जागरूक: सरकार के आदेशानुसार बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों में खून की कमी को पूरा करने, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा चलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी नीना कपूर ने 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़े के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कुरुक्षेत्र | पंचायत भवन के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पोषण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित जिलास्तरीय एनीमिया कार्यक्रम में महिलाअाें काे सम्मानित करतीं एडीसी वीना हुड्डा।