पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Adc Inspected Mock Drill In Iocl Said This Drill Is To Check Disaster Resources

आईओसीएल में एडीसी ने किया मॉक ड्रिल का निरीक्षण बोले- आपदा संसाधनों को परखने काे होती है यह ड्रिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधनों को परखने के लिए गांव करनावास स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रेवाड़ी परिसर में गुरुवार को मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल के दौरान आग की स्थिति उत्पन्न होने पर आगजनी से कैसे निपटा जा सके, इसका विभिन्न एजेंसियों व विभागों द्वारा संयुक्त अभ्यास किया गया। एडीसी राहुल हुड्डा ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। एडीसी ने कहा कि आईओसील परिसर में आग जैसी अप्रिय घटना की रोकथाम व बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

मॉक ड्रिल इन्हीं पुख्ता प्रबंधों की जांच पड़ताल और इनको बेहतर करने के लिए नियमित अंतराल पर की जाती है। मॉक ड्रिल के आयोजन से प्रशासन व आईओसीएल प्रबंधन के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में विभिन्न विभागों व एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त होता है। जिससे फायर फाइटिंग व अन्य संबंधित कर्मियों की दक्षता बढ़ती है। आपदा की स्थिति में किस प्रकार बचाव करें, इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। आईओसीएल के महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की स्थिति में यदि एक से तीन मिनट तक पेट्रोल की आग पर फोम का प्रयोग किया जाए तो उस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। तेल कंपनियों द्वारा निरंतर इसी तरह नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल की जाती है।

इस तरह हुई मॉक ड्रिल

आईओसीएल परिसर में लगभग दोपहर एक बजे आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान एक पेट्रोल टैंक में औजार गिरने से उत्पन्न चिंगारी के कारण आग लग जाती है। आग का सायरन बजते ही मॉक ड्रिंल शुरू हुई। आग बुझाने के लिए अग्निशमन टीम ने फोम जनरेटर का उपयोग करने के लिए आग पर काबू पाने के लिए मौजूद अग्निशमन यंत्रों को चालू कर दिया। पेट्रोल रिसाव के बाद लगी आग को विभिन्न अग्निशमन यंत्रों, वाटर स्प्रिंकलर, फोम आदि का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान बिल्डिंग में फंसे डमी घायलों को बाहर निकाला गया व एंबुलेंस से राहत शिविर तक पहुंचाया गया। इस मौके पर डीआरओ विजय कुमार, पीओ उप महाप्रबंधक एचपीसीएल सतीश कुमार, उप महाप्रबंधक आईओसीएल एचआर गौतम, उप महाप्रबंधक एचपीसीएल टी. रधुपति, मुख्य टर्मिनल प्रबंधक के. दिवाकर, प्रबंधक रिलाइंस टर्मिनल संतोष कामथ, डीपीओ आपदा मीनाक्षी, आईओसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित पुलिस, दमकल विभाग, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस व इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के कर्मचारियों ने भाग लिया।

रेवाड़ी के गांव करनावास स्थित आईओसीएल में आगजनी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करते कर्मचारी।

गांव करनावास स्थित आईओसीएल में आगजनी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करते कर्मचारी व उपस्थित एडीसी राहुल हुड्‌डा।
खबरें और भी हैं...