पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Adc Said Do Not Be Afraid Of Corona Be Aware This Is The Rescue

एडीसी बोलींं- कोरोना से डरें नहीं, जागरूक रहें, ये ही बचाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर एडीसी प्रतिमा चौधरी की अध्यक्षता में मीटिंग हाॅल में जिला टास्क फोर्स की मीटिंग हुई। सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई। एडीसी ने कहा कि लोगों में अफवाहें न फैलने दें, जिससे लोगों में कोरोना वायरस के प्रति भय का माहौल न पैदा हो। लेकिन सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें।

यमुनानगर के सिविल अस्पताल, सीएचसी रादौर और छछरौली में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने कहा कि सभी अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह ढकें, हाथाें काे बार बार धाेते रहें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, जीवित पशुओं या अधपके कच्चे मांस के सेवन से बचें तथा खेतों, पशुओं के बाजार में या जानवरों के वध किए जाने वाले स्थानों पर न जाएं।

उन्होंने कहा कि केवल सावधानी रखने से भी इस वायरस से तथा इसको फैलने से रोका जा सकता है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि यमुनानगर में 72 यात्री विदेश होकर आए हैं और ये सभी स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ट्रिपल लेयर मास्क, एन 95 मास्क, पीपीई किट और वीटीएम वायल उपलब्ध हैं।

यमुनानगर | बैठक में दिशा निर्देश देते एडीसी व सीएमओ।
खबरें और भी हैं...