- Hindi News
- National
- Tosham News Haryana News Addiction Liberation And Health Awareness Camp Today
व्यसन मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर अाज
बहल| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बहल की ओर से व्यसन मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। केंद्र संचालिका बीके शकुंतला ने बताया कि गत वर्ष की भांति 15 मार्च को व्यसन मुक्ति और अन्य कई बीमारियों की जांच व परामर्श तथा नि:शुल्क दवा वितरण के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम में कैंप किया जाएगा।
कैंप में कोरोना वायरस को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बुखार, जोड़ों का दर्द, सफेद दाग, एलर्जी आदि बीमारियों के जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी जाएंगी। पानीपत से चिकित्सक रामकुमार अपनी सेवाएं देंगे। कैंप का लाभ लेने वाले जरूरतमंद व्यक्ति फोन पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।