पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Address Wrong In Water And Sewer Bills Bad Meters Of Drinking Water Are Not Changing

पानी और सीवर के बिलों में एड्रेस गलत, पेयजल के खराब मीटर नहीं हो रहे चेंज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम के अधीन पेयजल व सीवर व्यवस्था आ जाने से उपभोक्ता कई परेशानियों से घिरे हैं। उपभोक्ताओं को न तो पेयजल व सीवर के ज्वाइंट कनेक्शन मिल पा रहे हैं और न बगैर जरुरत के कनेक्शन कटवाने की सुविधा मिल रही है। उपभोक्ताओं को गलत बिल आने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है तो बिलों में गलत एड्रेस की समस्या आ रही है। इतना ही नहीं, बिलों से यह भी पता नहीं चलता कि वह कौन से महीने का है। नगर निगम की ओर से सीवर व पेयजल कनेक्शनों के लिए बनवाई गई साइट उपभोक्ताओं के लिए आफत बनी हुई है। साइट की खामियों का हर्जाना उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।

शहर में जनस्वास्थ्य विभाग से लेकर पेयजल व सीवर व्यवस्था को नगर निगम के अधीन किया गया है। इसके लिए नगर निगम ने एक वेबसाइट का निर्माण कराया है। लेकिन इस वेबसाइट की खामियों के कारण उपभोक्ताओं को विभिन्न तरह की समस्याएं आ रही हैं। अगर किसी उपभोक्ता को किसी कारण से जरुरत न होने पर सीवर व पेयजल का कनेक्शन कटवाना है तो वेबसाइट में इसका कोई ऑप्शन नहीं है। जो लोग भले ही सीवर व पेयजल का प्रयोग न करें तो भी उनको बिल देना पड़ता है ।

घरेलू से काॅमर्शियल में नहीं करा पा रहे कंवर्ट : शहर के जिन उपभोक्ताओं को अपने घरेलू कनेक्शन को काॅमर्शियल में कन्वर्ट कराना है, उनके लिए साइट पर कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। इस तरह से उपभोक्ता नगर निगम के चक्कर काटते थक रहे हैं। पेयजल व सीवर के कंबाइंड कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहे हैं। पेयजल उपभोक्ता खराब हुए मीटरों काे नहीं बदलवा पा रहे हैं। क्योंकि साइट में खराब मीटरों को बदलने के लिए कोई ऑप्शन नहीं दिया है। लोग नगर निगम कार्यालय में आकर शिकायत करते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाता है।

सीवर के अलग-अलग रेट लग रहे : उपभोक्ताओं की तरफ सीवर का रेट भी अलग-अलग लग रहा है, जिस कारण से बिलों में अंतर आ रहा है। लोग बिलों में अंतर का कारण पूछते हैं कर्मचारी साॅफ्टवेयर की खामी बताकर लोगों को शांत करते हैं, लेकिन बार-बार यही समस्या बनी रहती है, कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं।

ये भी आ रही समस्याएं

}उपभोक्ता का पता गलत होने पर उसे ठीक करने की व्यवस्था नहीं है।

}अभी भी कई उपभोक्ताओं के बिल पब्लिक हेल्थ की आईडी पर हैं, जो नगर निगम की आईडी पर होने चाहिए।

}पानी के बिल पर नाम बदलवाने के लिए सॉफ्टवेयर पर कोई ऑप्शन नहीं हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट होने पर समस्याएं हो जाएंगी खत्म

सॉफ्टवेयर की वजह से उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं देने में समस्याएं आ रही हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। साॅफ्टवेयर अपडेट होने पर यह समस्याएं दूर हो जाएंगी। जल्द ही निगम के संबंधित कर्मचारी चंडीगढ़ में इस समस्या के समाधान के लिए जाएंगे।
-रणबीर सिंह, एसडीओ, नगर निगम करनाल।

नगर निगम कार्यालय में बिल के बारे में जानकारी लेते हुए उपभोक्ता।
खबरें और भी हैं...