- Hindi News
- National
- Chacharauli News Haryana News Adish Bajaj Was The First In Slogan Writing
स्लोगन लेखन में आदिश बजाज रहा प्रथम
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा इंस्टीट्यूट अाॅफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट कैंपस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काे लेकर कार्यक्रम हुए। कॉलेज की शिवानी, अमनदीप, रमन, तरुण, पुष्कर, शिल्पी, महक, आदिश, नैंसी, निखिल, मुकुल, मयंक, रमीत कौर और अमित ने महिला उत्पीड़न से संबंधी नुक्कड़ नाटक पेश कर दर्शकों की सराहना बटाेरी। अंजलि, फाल्गुनी, प्रिया, पायल ने समूह नृत्य भूपिंद्र सिंह ने गीत पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। स्लोगन लेखन में आदिश बजाज ने प्रथम और शुभम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में अमित ने प्रथम और कुमारी पायल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।