पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Adj Payal Bansal39s Court Now Special Court Of Poxo Adj Neha39s Court Crime Against Woman

एडीजे पायल बंसल की कोर्ट अब पोक्सो की स्पेशल कोर्ट, एडीजे नेहा की कोर्ट क्राइम अगेंस्ट वूमन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर । महिलाओं और बच्चियों के साथ हाेने वाले अपराधों के मामले की सुनवाई अब अलग-अलग कोर्ट में होगी। इसलिए दो अलग-अलग कोर्ट बनाई गई हैं। पहले एडीजे पायल बंसल की एक ही कोर्ट में दोनों तरह के मामलों की सुनवाई होती थी। लेकिन गत दिनों प्रदेश भर की कोर्ट से 16 जजों के ट्रांसफर के बाद एडीजे पायल बंसल की कोर्ट को पोक्सो की स्पेशल कोर्ट बना दिया गया। यहां पर 18 साल से कम उम्र की बच्चियों और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के केस की सुनवाई होगी। वहीं एडीजे नेहा नोहरिया की कोर्ट को क्राइम अगेंस्ट वूमन की कोर्ट का दर्जा दिया गया है। यहां पर महिलाओं से संबंधित केसों की सुनवाई होगी।
खबरें और भी हैं...