- Hindi News
- National
- Sadora News Haryana News Administration Removed Water Drain By Removing Obstruction Farmers Got Relief
प्रशासन ने नाले से बाधा हटा पानी की निकासी खोली, किसानों को मिली राहत
बराड़ा मार्ग पर सरावां गांव के पास सड़क से सटे नाले की बाधा को हटाकर पानी की निकासी खुलवा दी। इससे दर्जनों किसानों की फसल नष्ट होने से बच गई है। साथ ही सड़क टूटने का खतरा भी टल गया है। किसानों ने एसडीएम नवीन आहुजा को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने बीडीपीओ मार्टिना महाजन को पुलिस बल को साथ लेकर नाले की बाधा को हटाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों की पालना के लिए नायब तहसीलदार भारत भूषण, बीडीपीओ मार्टिना महाजन व एसएचओ छोटू राम तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की निगरानी में अर्थमूवर मशीन से नाले की बाधा हटाई गई। किसान जरनैल सिंह, रुपिन्द्र सिंह, सतपाल राणा, बलविंद्र सिंह, अमरदीप सिंह,सतीश कुमार, रघुबीर सिंह व अमजद खान ने बताया कि पानी की निकासी खुलने से फसलों को नुकसान का खतरा टल गया है। गौरतलब है कि सरावा गांव के पास सड़क के साथ वाले नाले को कुछ लोगों ने सात मार्च को बाधित कर दिया था, जिससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगते खेतों के अलावा सड़क पर फैल गया था।
साढौरा | नाले की बाधा को हटाती अर्थमूविंग मशीन।