- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News Administration Should Work Within Limits Otherwise They Will Sit On Dharna In Front Mewa Singh
प्रशासन हद में रहकर करे काम, नहीं तो मोर्चा खोल धरने पर बैठेंगे: मेवा सिंह
एक माह से शहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रही कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को लाडवा विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में शहर वासियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व दुकानदारों ने एक घंटे तक दुकानें बंद कर रोष जताया।
विधायक मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दुकानदारों को बर्बाद करने के बारे में बोल रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही दुकानदारों के पास कोई काम नहीं है और रही सही कसर स्थानीय प्रशासन द्वारा दुकानदारों पर किए जा रहे अत्याचार के कारण दुकानों का काम खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडवा एसडीएम व डीएसपी अपने कार्यालय में बैठे रहते हैं और पिछले तीन-चार माह से लाडवा के अंदर बढ़ती चोरियों की घटनाओं के कारण जो दुकानदारों में दहशत है। चोरों को पकड़े की बजाए दुकानदारों को ही परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन के उच्च अधिकारी लाडवा एसडीएम अनिल यादव द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों को परेशान करने का काम बंद नहीं किया गया तो वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दुकानदारों के साथ मिलकर शहर को बंद कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। रोष प्रदर्शन पूर्व लाडवा की शिवाला रामकुण्डी से शुरु होकर लाडवा के मुख्य बाजारों से होते हुए लाडवा एसडीएम कार्यालय पहुंचा।
लाडवा | शहर में सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन निकालते विधायक मेवा सिंह, कार्यकर्ता व दुकानदार।